E-mail Newsletter

Get our free e-mail newsletter! Sign Up

"Behold, He is coming with clouds, and every eye will see Him, even they who pierced Him. And all the tribes of the earth will mourn because of Him. Even so, Amen."
- Revelation 1:7
Evidences of Jesus' Resurrection
with Sachin Clive

Search Products

Product Categories

Show Categories List

बाइबल के गुप्त भेद

Rs 400.00

SKU: book-10
Categories:

Description

पवित्र बाइबल निःसंदेह सबसे अधिक रहस्यपूर्ण पुस्तक है। इसके वचन सैकड़ों ऐसे अद्धभुत वाक्यों से भरे हुए हैं जिन्होंने हज़ारों वर्षों से यहूदियों और मसीहियों को उलझन में रखा है।

'बाइबल के गुप्त भेद' एक अत्यंत महत्वपूर्ण व आकर्षक पुस्तक है। यह पुस्तक आपको रोमांचित कर देगी। इस पुस्तक में दिए गए वैज्ञानिक प्रमाण बिना किसी संदेह के इस बात की पुष्टि करते हैं कि बाइबिल निश्चय ही परमेश्वर का वचन है। इसके वचनों में पाए जाने वाले दैवीय प्रमाण स्पष्टता से बताते हैं कि बाइबल का हर एक शब्द परमेश्वर द्वारा प्रेरित तथा प्रामाणिक है।

यदि आप यह जानना चाहते हैं कि बाइबिल वास्तव में पवित्र आत्मा की प्रेरणा से लिखी गई है या यदि आप लोगों के सामने बाइबल के ईश्वर प्रेरित होने की गवाही प्रमाण सहित देना चाहते हैं तो बाइबल के गुप्त भेद ठोस प्रमाण आपको उपलब्ध कराती है कि पवित्र शास्त्र पूर्णतः विश्वसनीय है।

इस पुस्तक में आप अनेकों विस्मयकारी खोजों से रू-ब-रू होंगे जो साबित करती है कि परमेश्वर ने पवित्र शास्त्र को लिखा है। इस पुस्तक में आप यह जानने पाएंगे कि -

कैसे मूसा की व्यवस्था में 21वीं सदी की मेडिकल साइंस दर्ज हो रखी है?

परमेश्वर ने किस प्रकार पर्वों के रूप में प्रसूता-विज्ञान की झलक प्रदान की थी?

कैसे बाइबल के वचनों में आधुनिक खोजें हज़ारों वर्षों पहले से दर्ज हो रखी हैं?

कैसे बाइबल विज्ञान की पुस्तक न होते हुए भी अपने अंदर अद्धभुत वैज्ञानिक तथ्य समेटे हुए हैं?

कैसे बाइबल में उन लोगों के लिए असाधारण मेडिकल परामर्श उपलब्ध हैं जो इसके वचनों का पालन करते हैं?

Publisher: Prophecy Publications Inc. (2016, 2022)

Language: Hindi

Paperback: 224 Pages

Item Weight: 348 g

Dimensions:15.62 x 1.75 x 24.13 cm

Country of Origin: India